Bihar B.Ed. Admission 2026 — Complete Admission Process


बिहार बी.एड. प्रवेश 2026 — सम्पूर्ण प्रवेश प्रक्रिया

Admission Process for Candidates Allotted through Bihar CET-B.Ed. 2026

Bihar -B.Ed. CET 2026 के माध्यम से आवंटित अभ्यर्थियों हेतु प्रवेश प्रक्रिया

Welcome | स्वागत

 

Congratulations on your allotment to Shri Narayan Sharma Teachers Training College (SNSTTC), Motihari through the counselling process.

This page explains the complete admission procedure, required documents, important instructions and the steps to complete your admission successfully. Please read all instructions carefully before starting the admission process.

 

Bihar-B.Ed. 2026 काउंसलिंग प्रक्रिया के माध्यम से श्री नारायण शर्मा टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज (SNSTTC), मोतिहारी में आवंटित होने पर आपका हार्दिक स्वागत है।

इस पृष्ठ पर प्रवेश प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, महत्वपूर्ण निर्देश तथा प्रवेश के सभी चरणों की विस्तृत जानकारी दी गई है। कृपया प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ करने से पूर्व सभी निर्देश ध्यानपूर्वक पढ़ें।

 

Admission Assistance | प्रवेश सहायता

 

No Computer? No Internet? We Are Here to Help.

कंप्यूटर या इंटरनेट उपलब्ध नहीं है? हम आपकी सहायता के लिए उपलब्ध हैं।

⚠️ Candidates are NOT required to visit any cyber café or pay any person for completing the admission process. / प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए किसी साइबर कैफे या किसी अन्य व्यक्ति को शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है।

 

If you do not have access to a computer or internet facility, simply visit the SNSTTC Admission Cell during office hours with all your required documents. Our team will assist you with:

  • Counselling Form Filling / काउंसलिंग फॉर्म भरना

  • Registration / पंजीकरण

  • Admission Confirmation / प्रवेश की पुष्टि

 

🕐 Admission Cell Office Hours / प्रवेश सहायता केंद्र का कार्यालय समय: Monday to Saturday, 10:00 AM to 5:00 PM (सोमवार से शनिवार, प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक) — Closed on Sundays and Government Holidays / रविवार एवं राजकीय अवकाश के दिन बंद रहेगा।

 

📄 Please carry all required original documents along with one set of self-attested photocopies. / कृपया सभी आवश्यक मूल दस्तावेज एवं उनकी एक सेट स्वप्रमाणित छायाप्रति साथ लाएँ।

 

Admission Process — 8 Steps | प्रवेश प्रक्रिया — 8 चरण

 

The admission process consists of the following eight steps. Complete each step in order to confirm your admission.

प्रवेश प्रक्रिया निम्नलिखित आठ चरणों में पूर्ण की जाएगी। प्रवेश की पुष्टि के लिए प्रत्येक चरण क्रमबद्ध रूप से पूर्ण करें।

1

College Allotment through Bihar B.Ed. CET 2026

Bihar B.Ed. CET 2026 के माध्यम से कॉलेज आवंटन

 

Candidates who have been allotted Shri Narayan Sharma Teachers Training College (SNSTTC) through the Bihar-B.Ed. CET 2026 counselling process conducted by the (BRABU, Muzaffarpur) Nodal University are eligible to proceed with the admission process.

What to do:

  • Check your allotment status on the official Bihar B.Ed. CET 2026 counselling portal.

  • Download and print your CET Allotment Letter.

  • Note the allotted college name, course, and category.

  • Keep all CET-related documents (Admit Card, Score Card, Allotment Letter) safely for verification at the college.

📌 If you have received an allotment notification via SMS or WhatsApp from SNSTTC, proceed to Step 2.

हिन्दी

जिन अभ्यर्थियों को  ¼ch0vkj0,0ch0;w0 eqt¶Qjiqj½ uksMy ;wfuoZflVh द्वारा आयोजित Bihar-B.Ed. CET 2026 काउंसलिंग प्रक्रिया के माध्यम से श्री नारायण शर्मा टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज (SNSTTC) आवंटित किया गया है, वे प्रवेश प्रक्रिया में भाग लेने के पात्र हैं।

क्या करें:

  • CET काउंसलिंग पोर्टल पर अपना आवंटन स्थिति देखें।

  • CET आवंटन पत्र डाउनलोड कर प्रिंट करें।

  • आवंटित कॉलेज का नाम, पाठ्यक्रम एवं श्रेणी नोट करें।

  • CET से संबंधित सभी दस्तावेज (प्रवेश पत्र, Ldksj कार्ड, आवंटन पत्र) सुरक्षित रखें।

 

2

Fill the Online Counselling Form

ऑनलाइन काउंसलिंग फॉर्म भरें

 

Complete the SNSTTC Online Counselling Form by providing accurate information exactly as it appears in your official documents.

How to fill:

  • Visit the SNSTTC Counselling Portal (link will be shared via SMS/WhatsApp/Email).

  • Login using your Bihar-B.Ed. CET 2026 Application Number and Registered Mobile Number or Email ID.

  • Fill all required fields — personal details, academic details, contact information and guardian details.

  • Upload a recent passport-size photograph and scanned signature (if asked).

  • Review all information carefully before submitting.

After successful submission:

  • You will receive a Counselling Registration Number.

  • A confirmation SMS/Email will be sent to your registered contact.

  • Save your Counselling Registration Number — you will need it in subsequent steps.

📌 Ensure that your name, date of birth and other details match exactly with your CET application. Mismatches may delay verification.

हिन्दी

अपने आधिकारिक दस्तावेजों के अनुसार सही जानकारी भरते हुए SNSTTC का ऑनलाइन काउंसलिंग फॉर्म पूरा करें।

कैसे भरें:

  • SNSTTC काउंसलिंग पोर्टल पर जाएँ (लिंक SMS/WhatsApp/Email द्वारा भेजा जाएगा)।

  • Bihar-B.Ed. CET 2026 आवेदन संख्या एवं पंजीकृत मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी से लॉगिन करें।

  • सभी आवश्यक फ़ील्ड भरें — व्यक्तिगत विवरण, शैक्षणिक विवरण, संपर्क जानकारी, अभिभावक विवरण।

  • नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो एवं हस्ताक्षर अपलोड करें (यदि माँगा जाए)।

  • जमा करने से पहले सभी जानकारी ध्यानपूर्वक जाँच लें।

सफल सबमिशन के बाद:

  • आपको काउंसलिंग पंजीकरण संख्या प्राप्त होगी।

  • पंजीकृत मोबाइल/ईमेल पर पुष्टि संदेश भेजा जाएगा।

  • काउंसलिंग पंजीकरण संख्या सुरक्षित रखें — आगे की प्रक्रिया में इसकी आवश्यकता होगी।

 

3

Book a Counselling Slot

काउंसलिंग स्लॉट बुक करें

 

After submitting the counselling form, select your preferred date and time for document verification and in-person counselling at the college.

How to book:

  • After form submission, you will be directed to the Slot Booking page.

  • Select a convenient date from the available slots.

  • Select a convenient time slot (Morning / Afternoon).

  • Confirm your booking.

After booking:

  • You will receive a confirmation SMS/Email with your slot date, time and a Slot Booking.

  • Note down your scheduled date and time.

📌 Report to the college at least 30 minutes before your scheduled time. Late arrivals may need to rebook depending on availability.

हिन्दी

काउंसलिंग फॉर्म जमा करने के बाद दस्तावेज सत्यापन एवं काउंसलिंग के लिए अपनी सुविधानुसार दिनांक एवं समय चुनें।

कैसे बुक करें:

  • फॉर्म जमा करने के बाद स्लॉट बुकिंग पृष्ठ पर जाएँ।

  • उपलब्ध तिथियों में से अपनी सुविधानुसार दिनांक चुनें।

  • सुविधानुसार समय चुनें (प्रातः / दोपहर)।

  • बुकिंग की पुष्टि करें।

बुकिंग के बाद:

  • आपको SMS/Email द्वारा स्लॉट की तिथि, समय प्राप्त होगी।

  • निर्धारित तिथि एवं समय नोट करें।

⏰ Report to the college at least 30 minutes before your scheduled time. / निर्धारित समय से कम से कम 30 मिनट पहले कॉलेज में उपस्थित हों।

 

4

Visit the College for Counselling

काउंसलिंग हेतु कॉलेज में उपस्थित हों

 

Visit the college personally on your scheduled date and time for document verification and counselling.

What to carry:

  • All original documents (see Documents Required section below).

  • One set of self-attested photocopies of all documents.

  • 8 recent passport-size colour photographs.

  • Counselling Number (received in Step 2).

  • Slot Booking Confirmation (received in Step 3).

Who should come:

  • The candidate must be present in person 

  • Parents or guardians may accompany the candidate.

📌 College Address: SNSTTC, Bariyarpur, Bankat, Motihari, East Champaran – 845401

हिन्दी

निर्धारित तिथि एवं समय पर दस्तावेज सत्यापन एवं काउंसलिंग हेतु स्वयं कॉलेज में उपस्थित हों।

क्या साथ लाएँ:

  • सभी मूल दस्तावेज (नीचे "आवश्यक दस्तावेज" अनुभाग देखें)।

  • सभी दस्तावेजों की एक सेट स्वप्रमाणित छायाप्रति।

  • नवीनतम पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो।

  • काउंसलिंग संख्या (चरण 2 में प्राप्त)।

  • स्लॉट बुकिंग पुष्टि (चरण 3 में प्राप्त)।

कौन आएगा:

  • अभ्यर्थी को स्वयं उपस्थित होना अनिवार्य है 

  • आवश्यक होने पर अभिभावक भी साथ आ सकते हैं।

 

5

Document Verification & Counselling

दस्तावेज सत्यापन एवं काउंसलिंग

 

The Admission Committee will verify your original documents and confirm your eligibility for admission.

What happens at this step:

  • Your original documents will be checked against the information submitted in the online form.

  • Your CET allotment, academic qualifications, category and residency will be verified.

  • If all documents are valid and complete, you will be cleared for Registration (Step 6).

  • If any document is missing or has a discrepancy, you will be informed about the deficiency and given a deadline to submit it.

Important:

  • Produce all original documents when requested — photocopies alone are not sufficient for verification.

  • The Admission Committee's decision on document verification is final.

📌 Only candidates whose documents are found valid and complete will be allowed to proceed to Registration.

हिन्दी

प्रवेश समिति आपके मूल दस्तावेजों का सत्यापन करेगी तथा प्रवेश के लिए आपकी पात्रता की पुष्टि करेगी।

इस चरण में क्या होगा:

  • आपके मूल दस्तावेजों का मिलान ऑनलाइन फॉर्म में दी गई जानकारी से किया जाएगा।

  • CET आवंटन, शैक्षणिक योग्यता, श्रेणी एवं निवास का सत्यापन होगा।

  • सभी दस्तावेज सही एवं पूर्ण पाए जाने पर आपको पंजीकरण (चरण 6) के लिए अनुमति दी जाएगी।

  • यदि कोई दस्तावेज अनुपलब्ध हो या विसंगति हो, तो कमी की जानकारी दी जाएगी एवं जमा करने की अंतिम तिथि बताई जाएगी।

महत्वपूर्ण:

  • माँगे जाने पर सभी मूल दस्तावेज प्रस्तुत करें — केवल छायाप्रति पर्याप्त नहीं है।

  • दस्तावेज सत्यापन पर प्रवेश समिति का निर्णय अंतिम होगा।

 

6

Registration

पंजीकरण

 

After successful document verification, your registration will be completed by the college.

What happens at this step:

  • Your verified details will be entered into the college admission system.

  • A Registration Number / Student ID will be generated.

Before leaving the registration counter:

  • Verify all details on the Acknowledgement — name, father's name, date of birth, course and category.

  • If you find any error, inform the registration counter immediately.

  • Keep the Registration Acknowledgement safely — you will need it for fee payment.

हिन्दी

दस्तावेज सत्यापन सफलतापूर्वक पूर्ण होने के बाद कॉलेज द्वारा आपका पंजीकरण किया जाएगा।

इस चरण में क्या होगा:

  • आपके सत्यापित विवरण कॉलेज प्रवेश प्रणाली में दर्ज किए जाएंगे।

  • पंजीकरण संख्या / छात्र आईडी जारी की जाएगी।

पंजीकरण काउंटर छोड़ने से पहले:

  • स्वीकृति रसीद पर अंकित सभी विवरण जाँच लें — नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, पाठ्यक्रम, श्रेणी।

  • कोई त्रुटि होने पर तुरंत पंजीकरण काउंटर पर सूचित करें।

  • पंजीकरण स्वीकृति रसीद सुरक्षित रखें — शुल्क भुगतान में इसकी आवश्यकता होगी।

 

7

Admission Fee Payment

प्रवेश शुल्क भुगतान

 

Pay the prescribed admission fee through the approved payment mode.

Payment details:

  • The fee amount and payment mode will be communicated by the Admission Cell at the time of registration.

  • Payment can be made through the mode prescribed by the college (Online / DD / UPI / Cash as applicable).

  • After successful payment, a Fee Payment Receipt will be issued to you.

After payment:

  • Collect and verify your Fee Payment Receipt.

हिन्दी

निर्धारित माध्यम से प्रवेश शुल्क का भुगतान करें।

भुगतान विवरण:

  • शुल्क राशि एवं भुगतान का माध्यम पंजीकरण के समय प्रवेश सहायता केंद्र द्वारा बताया जाएगा।

  • कॉलेज द्वारा निर्धारित माध्यम (ऑनलाइन / डीडी / यूपीआई / नकद — जो भी लागू हो) से भुगतान करें।

  • सफल भुगतान के बाद शुल्क भुगतान रसीद जारी की जाएगी।

भुगतान के बाद:

  • शुल्क भुगतान रसीद प्राप्त करें एवं उसकी जाँच करें।

8

Admission Confirmation

प्रवेश की पुष्टि

 

After successful payment of the admission fee, your admission will be confirmed by the college.

What you will receive:

  • Admission Confirmation Slip 

  • Student ERP Portal login credentials (User ID and Password).

  • Information about orientation programme, class commencement and academic calendar.

  • Student ID 

What to do next:

  • Login to the Student ERP Portal and verify your profile details.

  • Complete any pending formalities (Face Registration, Library Card, etc.) as notified.

  • Attend the Orientation Programme on the notified date.

हिन्दी

प्रवेश शुल्क सफलतापूर्वक जमा होने के बाद कॉलेज द्वारा आपके प्रवेश की पुष्टि की जाएगी।

आपको क्या प्राप्त होगा:

  • प्रवेश पुष्टि पर्ची / प्रवेश पत्र।

  • छात्र ERP पोर्टल लॉगिन क्रेडेंशियल (User ID एवं Password)।

  • ओरिएंटेशन कार्यक्रम, कक्षा प्रारंभ तिथि एवं शैक्षणिक कैलेंडर की जानकारी।

  • स्टूडेंट आईडी 
    आगे क्या करें:

  • छात्र ERP पोर्टल पर लॉगिन कर अपनी प्रोफ़ाइल विवरण जाँचें।

  • सूचित अनुसार शेष औपचारिकताएँ पूर्ण करें (Face Registration, Library Card, आदि)।

  • सूचित तिथि पर ओरिएंटेशन कार्यक्रम में उपस्थित हों।

✅ Congratulations! Your admission is now complete. Welcome to the SNSTTC family! / बधाई हो! आपका प्रवेश अब पूर्ण हो गया है। SNSTTC परिवार में आपका स्वागत है!

 


 

 

Documents Required | आवश्यक दस्तावेज

 

Candidates should bring the following original documents along with one set of self-attested photocopies. / अभ्यर्थी निम्नलिखित मूल दस्तावेज तथा उनकी एक सेट स्वप्रमाणित छायाप्रति साथ लाएँ।

#

Document (English)दस्तावेज (हिन्दी)

1

CET Application Form (Printout)सीईटी आवेदन पत्र (प्रिंट प्रति)

2

CET Admit Cardसीईटी प्रवेश-पत्र

3

CET e-Result Cardसीईटी ई-परिणाम पत्र

4

Registration/College Choice Slipपंजीकरण/महाविद्यालय विकल्प पर्ची 

5

Online Counselling Fee Receipt and Part Fee Payment Receiptऑनलाइन काउंसेलिंग शुल्क रसीद एवं आंशिक शुल्क भुगतान रसीद

6

CET Allotment Letterसीईटी आवंटन पत्र

7

Class 10 (Matriculation) Marksheet & Certificateमैट्रिक अंकपत्र एवं प्रमाणपत्र

8

Class 12 (Intermediate) Marksheet & Certificateइंटरमीडिएट अंकपत्र एवं प्रमाणपत्र

9

Graduation Marksheets (All Years/Semesters) & Degreeस्नातक अंकपत्र (सभी वर्ष/सेमेस्टर) एवं डिग्री

10

Post Graduation Marksheets/Certificate (All Years/Semesters), if applicableस्नातकोत्तर प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)

11

CLC/DLC ( Original) महाविद्यालय परित्याग प्रमाण-पत्र (CLC) / विभाग परित्याग प्रमाण-पत्र (DLC) – मूल प्रति

12

University Registrationविश्वविद्यालय पंजीकरण प्रमाण-पत्र

13

Migration Certificate (if applicable)माइग्रेशन प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)

14

Residence Certificateआवासीय प्रमाणपत्र

15

Caste Certificate (if applicable)जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)

16

Income Certificate (if applicable)आय प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)

17

Category Certificate (if applicable)श्रेणी (Category) प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो)

18

PWD Certificate (if applicable)दिव्यांगता (PWD) प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो)

19

Aadhaar Cardआधार कार्ड

20

APAAR IDvkikj vkbZMh

21

Blood Groupरक्त समूह

22

AF-01 Anti Ragging Affidavit By The Student

AF-02 Anti Ragging Affidavit By Parent/Guardian

AF-03 Attendance Compliance Affidavit By The Student

AF-04 Attendance Compliance Affidavit By Parent/Guardian

AF-01 – छात्र द्वारा रैगिंग निषेध शपथ-पत्र

AF-02 – अभिभावक/संरक्षक द्वारा रैगिंग निषेध शपथ-पत्र

AF-03 – छात्र द्वारा उपस्थिति अनुपालन शपथ-पत्र

AF-04 – अभिभावक/संरक्षक द्वारा उपस्थिति अनुपालन शपथ-पत्र

23

8 Passport-size Colour Photographsपासपोर्ट आकार के नवीनतम रंगीन फोटो

24

Any other document as required by University / Government / Collegeविश्वविद्यालय / सरकार / कॉलेज द्वारा माँगे गए अन्य दस्तावेज

 

Important Instructions | महत्वपूर्ण निर्देश

 

#

Englishहिन्दी

1

Read all instructions carefully before reporting to the college.कॉलेज आने से पूर्व सभी निर्देश ध्यानपूर्वक पढ़ें।

2

Carry all original documents along with one set of self-attested photocopies.सभी मूल दस्तावेज एवं उनकी एक सेट स्वप्रमाणित छायाप्रति साथ लाएँ।

3

Ensure that all information submitted by you in the counselling form is correct and matches your official documents.काउंसलिंग फॉर्म में दी गई सभी जानकारी सही होनी चाहिए एवं आधिकारिक दस्तावेजों से मिलनी चाहिए।

4

Report to the college within the scheduled counselling date and time. Late arrivals may need to reschedule.निर्धारित काउंसलिंग तिथि एवं समय पर ही कॉलेज में उपस्थित हों। विलंब से आने पर पुनर्निर्धारण आवश्यक हो सकता है।

5

Incomplete applications or missing documents may delay the admission process.अपूर्ण आवेदन अथवा आवश्यक दस्तावेजों के अभाव में प्रवेश प्रक्रिया में विलंब हो सकता है।

6

Admission is subject to verification of documents and eligibility as per the rules of BRAB University, Muzaffarpur / The State Government of Bihar and the competent authorities.प्रवेश, दस्तावेजों के सत्यापन तथा BRAB विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर / बिहार राज्य सरकार एवं सक्षम प्राधिकारी के प्रचलित नियमों के अधीन होगा।

7

Submission of false, inaccurate, or forged information/documents will result in immediate cancellation of admission and may attract legal action as per applicable rules.गलत, अशुद्ध अथवा फर्जी जानकारी/दस्तावेज प्रस्तुत किए जाने पर प्रवेश तत्काल निरस्त किया जाएगा तथा नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

8

Keep all acknowledgements, registration slips, fee payment receipts, and login credentials safely until the completion of the admission process and beyond.प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण होने तक एवं उसके बाद भी सभी स्वीकृति पत्र, पंजीकरण पर्ची, शुल्क रसीद एवं लॉगिन क्रेडेंशियल सुरक्षित रखें।

 

Need Assistance? | सहायता चाहिए?

 

For any admission-related assistance, please visit the SNSTTC Admission Cell during office hours or contact the Admission Helpline.

प्रवेश संबंधी किसी भी सहायता के लिए कार्यालय समय में SNSTTC प्रवेश सहायता केंद्र (Admission Cell) से संपर्क करें।

 

📍 Campus AddressSNSTTC, Bariyarpur, Bankat, Motihari, East Champaran – 845401
📞 Admission Helpline+91-85445-20070, +91-98014-57222
📧 Emailsnsttc@outlook.com
🌐 Websitewww.snsttc.in
🕐 Office HoursMonday to Saturday, 10:00 AM to 5:00 PM
🚫 ClosedSundays and Government Holidays

 

Declaration | घोषणा

 

The admission process, eligibility, fee, and document requirements shall be governed by the latest notifications and guidelines issued by the competent authorities. In case of any difference between this information page and the official notification, the official notification shall prevail.

प्रवेश प्रक्रिया, पात्रता, शुल्क एवं दस्तावेजों से संबंधित सभी प्रावधान सक्षम प्राधिकारी द्वारा समय-समय पर जारी अधिसूचनाओं एवं दिशा-निर्देशों के अधीन होंगे। इस सूचना पृष्ठ और आधिकारिक अधिसूचना के बीच किसी प्रकार का अंतर होने पर आधिकारिक अधिसूचना ही मान्य होगी।